1 रुपए के सबसे क़ीमती सिक्के 1 Rupee Most Expensive coins

आज की इस पोस्ट में हम आपको जानकारी देने वाले हैं ₹1 के 10 सबसे महंगे सिक्कों के बारे में।
इन सिक्कों में कुछ सिक्के आपको ₹60000 तक की कीमत भी दिला सकते हैं। इस तरह के सिक्के आपको आम चलन से मिल सकते हैं। पर ध्यान रहे की ऐसा हर ₹1 का सिक्का कीमती है ऐसा जरूरी नहीं होता तो कीमती सिक्कों की पहचान करने के लिए इस पोस्ट को आप ध्यान पूर्वक जरूर पढ़ें। 1 Rupee Most Expensive coins कौन से है इसके लिए पूरी जानकारी इस पोस्ट में आपको मिल जाएगी।

इस पोस्ट में आपको स्वतंत्रता से लेकर आज तक के जारी हुए सबसे कीमती सिक्कों के बारे में पूरी डिटेल में बात करेंगे। 1947 से लेकर आज तक एक रुपए के बहुत प्रकार के सिक्के जारी किए जा चुके हैं। भारत में ₹1 के दो प्रकार के सिक्कों का चलन है जो सामान्य प्रचलन के लिए जारी किए जाते हैं। जिनमें एक प्रकार के सिक्के सामान्य सिक्के के तौर पर जारी किए जाते हैं। जबकि दूसरे सिक्के स्मारक सिक्के होते हैं यानी किसी विशेष अवसर पर जारी सिक्के है।

Top 10 One Rupee coins

1 रुपए international youth year of the family.

1 Rupee international youth year of the family या अंतरराष्ट्रीय परिवार वर्ष इस सिक्के को 1994 ईस्वी में जारी किया गया था। इस सिक्के को बनाने में इस्तेमाल किया गया था स्टेटस स्टील का। सिक्के को मिंट किया गया है मुंबई और नोएडा की मिंट में। सिक्के के वज़न के बारे में बात करें तो इसका जो वज़न है वह है 4.85 ग्राम। इन सिक्कों में मुंबई मिंट वाला सिक्का अधिक कीमती नहीं माना गया है इसलिए अगर आपके पास ऐसे कोई नोएडा की मिंट में बने सिक्के हो तो आपको इसके बदले अच्छी कीमत मिल सकती है। अगर आपके पास यह सिक्का एकदम नई कंडीशन में हो तो इस सिक्के की वैल्यू जा सकती है ₹1000 तक। सिक्के की कंडीशन Fine से Very Fine में होगी तो इसकी वैल्यू ₹100 से ₹500 तक जा सकती है।

एक रुपए का unity in diversity वाला सिक्का।


₹1 का यूनिटी इन डायवर्सिटी यानी अनेकता में एकता वाला सिक्का 2004 से 2006 बीच जारी किया गया था। यह सिक्का भारत में विभिन्न प्रकार के लोगों का शांति और सौहार्द्र के साथ रहने को प्रदर्शित करता है। यूनिटी इन डायवर्सिटी वाले यह सिक्के ₹2 और ₹5 के मूल्यों में भी जारी किए गए थे। ₹1 के ऐसे कीमती सिक्के की बात करें तो अगर आपको 2004 का ऐसा कोई सिक्का मिल जाता है तो वर्तमान समय में इसकी वैल्यू ₹500 से ₹600 के बीच है नई कंडीशन में।

1 रुपए का नेहरू जी वाला 1989 का सिक्का


₹1 का यह सिक्का जो कि जारी हुआ है 1989 में इस सिक्के को जारी किया गया था जवाहरलाल नेहरू जी के 100th जन्मशती के अवसर पर। इस सिक्के को बनाया गया था बॉम्बे कोलकाता हैदराबाद और नोएडा टकसाल में। 1 रुपए के Copper nickel से बने ये सिक्के वज़न में 6g के है। इनमें नोएडा मिंट के सिक्के सबसे अधिक कीमती हैं नोएडा मिंट के सिक्के की पहचान है सिक्के पर बनी छोटी बिंदी। नोएडा मिंट से बने सिक्के UNC कंडीशन में 1500 से 1600 रुपए की कीमत है। काम अच्छी कंडीशन वाले सिक्के 400 से 450 रुपए की कीमत रखते हैं।

1 रुपए का लोकमान्य जय प्रकाश नारायण 2020 वाला सिक्का

₹1 का जयप्रकाश नारायण वाला 2002 का सिक्का भी आपको काफी अच्छी कीमत दिला सकता है यह सिक्का बॉम्बे हैदराबाद कि टकसाल में मिंट किया गया है मुंबई मिंट वाले सिक्के पर आपको डायमंड का ऐसा मार्ग दिखेगा जबकि हैदराबाद मिंट वाले सिक्के पर स्टार बना हुआ दिखेगा। कुछ बॉम्बे मिंट के सिक्कों में पर कोई भी मिंट मार्क नही बना हुआ है और यही सिक्के सबसे अधिक रेयर माने गए हैं। और ऐसे बिना मिंट मार्क वाले सिक्के जो है इनकी अभी के समय में वैल्यू ₹1800 रुपए तक UNC कंडीशन में जाती है।

1 रुपए का सिक्का 1954

₹1 का 1954 वाला सिक्का आना प्रणाली में जारी किए गए स्वतंत्र भारत के कुछ ऐसी सिक्के हैं जिनको 1950 से 1957 के बीच ही जारी किया गया है। ₹1 के ऐसे सिक्कों को 1950 और 1954 में जारी किया गया। अगर हम बात करें 1950 वाले सिक्के की कीमत के बारे में नई कंडीशन में आया था सिक्का आपको ₹400 से ₹500 तक की कीमत दिलवा सकता है। 1954 का जो सिक्का है वह इससे भी अधिक वैल्यू रखता है आज के समय में और UNC यानी नई कंडीशन में ऐसा सिक्का आज के समय में ₹3000 तक की वैल्यू रखता है।

₹1 का 1970 का सिक्का


1970 वाले ऐसे सिक्के जो है वह भी आपको अच्छी कीमत दिलवा सकते हैं। 1970 में जारी किए गए ऐसे सिक्के जो है उनको निकल धातु से बनाया जाता था सिक्के का वजन होता था 10 ग्राम। इस तरह के ₹1 के बड़े की वैल्यू आज के समय में बहुत अधिक हो गई है ऐसे सिक्के अगर आपके पास नई कंडीशन में हो तो आपको ऐसे सिक्कों के बदले ₹8000 तक की कीमत मिल सकती है इसके अलावा अगर आप का सिक्का थोड़ी कम कंडीशन में भी होगा तो भी आप 3000 से ₹6000 की कीमत अभी भी बाजार में आपको मिल सकती है। ध्यान रहे की कीमत जो है वह ऊपर और नीचे होती रहती है।

₹1 coin 1991

₹1 का 1991 वाला सिक्का भारत के कुछ सबसे महंगे सिक्कों में से एक है। यह सिक्के मुंबई कोलकाता हैदराबाद और नोएडा की मिंट से जारी किए गए थे। पर इनमें जो सबसे कीमती सिक्का है वह है नोएडा मिंट से जारी सिक्का और इसकी UNC कंडीशन में वैल्यू ₹30,000 तक जा सकती है। नोएडा मिनट वाले सिक्के की पहचान सिक्के पर बना डॉट या बिंदी जैसा चिन्ह है।

₹1 का 1982 का सिक्का

₹1 का 1982 का मुंबई मिनट वाला सिक्का बहुत ही अधिक रेयर माना गया है इसकी मात्रा काफी ज्यादा सीमित है। इस सिक्के को कॉपर निकेल धातु के मिश्रण से बनाया गया है। इस सिक्के को भी आप भारत के कुछ सबसे कीमती सिक्कों में से गिन सकते हैं जिनको आम चरण में जारी किया गया। इसकी एक रुपए के सिक्के की नई जैसी कंडीशन में क़ीमत जो है वह ₹50000 तक जा सकती है।

1 रुपए का 1983 का सिक्का


₹1 का 1983 का सिक्का हाल ही में पता चला है कि यह हैदराबाद मिंट से भी जारी किया गया था इस बारे में ही में पता चला हैं। इससे पहले हैदराबाद मिंट वाले सिक्के का कोई ज्ञान नहीं था। सिक्के पर बने स्टार मिंट मार्क से आप इसको पहचान सकते हैं। इस सिक्के की अनुमानित क़ीमत 50 हज़ार तक जा सकती है।

1 Rupee international Youth Year

₹1 का अंतरराष्ट्रीय युवा वर्ष वाला सिक्का भारत की सबसे कीमती सिक्का में से एक माना गया है। 1985 में जारी सिक्का
यह सिक्का बॉम्बे कोलकाता हैदराबाद की मिंटो से जारी किया गया था। जिसमें केवल हैदराबाद मिंट वाला ही सिक्का सबसे अधिक कीमती है और इसकी UNC कंडीशन में कीमत ₹60000 तक जा सकती है।

Leave a Comment