1 रुपए के स्मारक सिक्के Part 1 | 1 Rupee coins value 1964-1988

आज की इस पोस्ट में हम जानेंगे भारत के ₹1 के पाँच स्मारक सिक्कों (Commemorative coins) के बारे में जिनको जारी किया गया 1964 से 1988 तक। इस तरह के 1 Rupee coins की value आज के समय में कितनी है इसकी जानकारी के लिए पोस्ट तो पूरा पढ़े। स्मारक सिक्कों ऐसे सिक्कों को बोला जाता है जो किसी विशेष अवसर पर जारी होते हैं। इस तरह के सिक्के भारत में समय-समय जारी होते रहते हैं और अभी भी जारी किए जा रहे हैं ₹1 का आखरी कमेमोरेटिव कॉइन 2010 में जारी किया गया था इसके बाद अभी कोई नया ₹1 का सिक्का जारी नहीं हुआ है। 1 रुपये के आज़ादी के अमृत महोत्सव वाले सिक्के स्मारक हैं या नहीं इसके बारे में अभी भी दुविधा बनी हुई है। ₹1 का सिक्का आजकल काफी कम मात्रा में ढाला जाता है क्योंकि इस मिंट करने में १ रुपये से अधिक खर्च आता है। तो आइए जानते भारत कि आज़ादी के बाद जारी सबसे पहले सिक्के और उनकी क़ीमत के बारे में।

1 Rupee coin Jawahar lal Nehru 1964

यह जवाहर लाल नेहरू वाला सिक्का ₹1 का सबसे पहला स्मारक सिक्का है जिसका वजन 10 ग्राम था। नेहरू जी वाला यह सिक्का निकल धातु से बनाया गया था। सिक्के के पिछले भाग पर जवाहरलाल नेहरु जी की तस्वीर बिना टोपी के साथ बनाया गया है, 1989 नेहरू जी वाला दूसरा भी जारी जिसमें उनका चित्र टोपी के साथ है । इस सिक्के पर इंग्लिश में जवाहरलाल नेहरू लिखा हुआ भी इस पर देखा जा सकता है । सिक्के के दूसरे भाग पर आप भारत इंडिया एक रुपए और अशोक स्तंभ का चित्र इस पर बना हुआ देख पाएंगे।
इस सिक्के मुंबई और कोलकाता की टकसालों में।
इस सिक्के की अनुमानित UNC कंडीशन में वैल्यू 125 से ₹135 तक हो सकती है।

1 Rupee coin Mahatma Gandhi 1969

₹1 के महात्मा गांधी जी वाले सिक्के 1969 जारी किए गए थे इनको भी निकल की धातु से बनाया गया था और वजन 10 ग्राम था। इस सिक्के गांधी जी का चित्र बनाया गया है। साथी महात्मा गांधी हिंदी और अंग्रेजी में लिखा गया है। दूसरे भाग अशोक स्तंभ छापा गया है और भारत इंडिया और एक रुपए हिंदी और अंग्रेजी में अंकित किया गया है।
सिक्के की वर्तमान समय में वैल्यू नई कंडीशन में ₹150 से ₹160 तक जा सकती है।

1 Rupee international youth year 1985

1985 का international youth year वाला ₹1 का सिक्का पिछले सिक्के के डिजाइन से थोड़ा अलग है। इसका वजन 10 ग्राम की जगह 6 ग्राम है। सिक्के पर अंतरराष्ट्रीय युवा वर्ष कल लोगो साथी अंतरराष्ट्रीय युवा वर्ष हिंदी और अंग्रेजी में इंटरनेशनल यूथ ईयर लिखा गया है। सिक्के की दूसरी बात पर अशोक स्तंभ और एक रुपए साथ ही भारत और इंडिया भी अंकित किया गया है। यह सिक्का ₹1 के सबसे कीमती सिक्कों में से एक है। इन सिक्कों को मुंबई कोलकाता हैदराबाद की मिंट में ढाला गया था। जिसमें हैदराबाद मिनट वाला सिक्का सबसे अधिक कीमती माना जाता है और नई जैसी कंडीशन में अगर आपको ऐसा सिक्का मिल जाता है तो इसकी कीमत ₹50000 से 55000 तक जा सकती है।

इसके अलावा मुंबई और कोलकाता मिंट वाले सिक्के नई जैसी कंडीशन में ₹70 से ₹100 तक कीमत आपको दिला सकते हैं।

1 Rupee small farmars Coin 1987


₹1 के 1987 में जारी की गई यह सिक्के छोटे किसान या small farmar को प्रोत्साहित करने के लिए जारी किए गए। (फूड फॉर ऑल) इन सिक्कों के ऊपर आपको 2 किसान बने हुए दिखाई देते हैं साथी छोटा किसान और सामान और मर्सिडीज पर लिखा गया है दूसरे भाग पर अशोक स्तंभ और एक रुपए लिखा हुआ देख सकते है। इन सिक्कों को कॉपर निकल से बनाया गया था और वजन है 6 ग्राम। इन सिक्कों को भी मुंबई कोलकाता हैदराबाद की मिनटों में बनाया गया है जिसमें कोलकाता मिंट वाला सिक्का सबसे अधिक कीमती माना गया है और युवा ऐसी कंडीशन में इसकी क़ीमत 400 से ₹500 तक जा सकते हैं। इसके अलावा मुंबई और हैदराबाद मिंट वाले सिक्के नई कंडीशन में आपको ₹70 से ₹100 तक की कीमत दिलवा सकते हैं।

1 Rupee Rainfed farming 1988

₹1 के 1988 में जारी किए गए फूड फॉर ऑल की सीरीज के सिक्के रेन यानी वर्षा द्वारा खेती को बढ़ावा देने के लिए बनाए गए। इन सिक्कों को कॉपर निकेल से बनाया गया और वजन में यह सिक्के 6 ग्राम के बनाए गए। इन सिक्कों पर आप वर्षा सिंचित खेती रेनफेड फार्मिंग लिखा हुआ देख सकते हैं साथ ही एक महिला का चित्र भी इस पर बनाया गया है। और वर्षा होती दिखाई गई है।
इन सिक्कों की मिंटिंग की गई मुंबई और कोलकाता की मिंट में इनकी कीमत के बारे में बात करें। नई कंडीशन में ऐसे सिक्के आपको ₹50 से ₹60 तक की कीमत दिलवा सकते हैं

ये थी लिस्ट १९६४ से १९८८ तक के सिक्के की जानकारी पार्ट १

1 thought on “1 रुपए के स्मारक सिक्के Part 1 | 1 Rupee coins value 1964-1988”

Leave a Comment