100 रुपए के सबसे क़ीमती नोट | 100 Rs Agriculture note value

100 Rs Agriculture note की value आज के समय कितनी है आज कि इस पोस्ट में आपको पता लगने वाली है

₹100 के पुराने नोट आज के समय में काफी कीमती हो चुके हैं। अगर आपके भी पास कोई ₹100 के ऐसे एग्रीकल्चर वाले नोट हैं तो आपको इससे काफी फायदा हो सकता है। आज से कुछ समय पहले तक ₹100 के ऐसे नोटों को काफी आसानी से खोजा जा सकता था, पर आज के समय में ऐसे नोटों का आसानी से मिलना काफी मुश्किल काम है।

पुरानी करेन्सी कलेक्ट करने का चलन

हाल ही के कुछ वर्षों में पुराने नोट और सिक्कों को कलेक्ट करने का शौक लोगों में काफी ज्यादा बढ़ चुका है। यूट्यूब और सोशल मीडिया की दुनिया ने पुराने सिक्के और नोटों को कलेक्ट करने की रुचि लोगों में काफी ज्यादा बढ़ा दी है। पर ऑनलाइन जो भी जानकारी मौजूद है इसका मतलब यह नहीं है कि वह 100% सही हो। बहुत से लोग यूट्यूब व सोशल मीडिया पर गलत जानकारियां भी फैलाते हैं। पर हम लेकर आए हैं आपके लिए सच्ची जानकारी जो आपका काफी फायदा करवा सकती है।

100 रुपए के नोट जो करा सकते है फ़ायदा

पुराने सिक्के और नोटों को इकट्ठा करने का काम लोग बहुत ही पुराने समय से करते आ रहे हैं और उनको पता होता है कि कौन से नोट और सिक्के उन्हें अच्छा मुनाफा दिला सकते हैं। पर जिन लोगों ने अभी-अभी सिक्कों और नोटों को कलेक्ट करना शुरू किया है उनको इतनी जानकारी नहीं होती कि वह कौन से सिक्के और नोट का रेट करें। तो आज हम आपको ₹100 के कीमती नोटों के बारे में बताने वाले हैं जो काफी कीमती हो गए हैं आज के समय में।
एग्रीकल्चर वाले इस तरह के 100₹ के नोट जब सबसे पहली बार चलाए गए थे उस समय आरबीआई के गवर्नर थे इस जगन्नाथन जी। ₹100 के ऐसे नोटों को 1970 से 1975 के बीच प्रिंट किया गया। नोट के ऊपर कोबाल्ट ब्लू और ब्राउन कलर का इस्तेमाल हुआ है। इस नोट के ऊपर आप विभिन्न प्रकार के कृषि कार्यों को होते हुए देख सकते हैं।

100 रुपए के नोट का डिज़ाइन

नोट के पिछले भाग पर आप चाय के बागान में काम करती महिलाएं। ट्रैक्टर चलाता हुआ किसान। इसके अलावा नोट पर आप बांध की तस्वीर बनी है देख सकते हैं। साथी धान बोती महिलाओं की तस्वीर भी आप इस पर बनी है देख पाएंगे।

ध्यान रहे कि ₹100 के हर एक लोग को आप क्यों नहीं कह सकते नोट तभी होता है जब उस नोट की मात्रा बहुत ही सीमित हो यानी कोई नोट जितनी कम मात्रा में मौजूद होगा उसी कीमत उतनी ही अधिक होगी साथी नोट के सीरियल नंबर और नोट में अगर कोई अगर है तो इस बात से भी नोट की कीमत पर असर पड़ता है।

100 Rs Agriculture note value

चलिए अब बात कर लेते हैं इनमें से कौन से वह नोट हैं जिनकी कीमत आज के समय में सबसे अधिक है। अगर आपके पास इस जगन्नाथन के हस्ताक्षर वाला इस तरह का नोट UNC (नई जैसी) हो तो आज के समय में आपको 14000 से ₹15000 तक मिल सकते हैं।

इसके बाद अगला कीमती नोट है एम नरसिंहम के हस्ताक्षर वाला नोट अगर आपके पास इस तरह का नोट हो तो आपको 15000 से 16000 तक यह आपको दिला सकता है आज के समय में। I.G Patel वाला नोट आपको UNC कंडिशन में आपको 1000 रुपए तक मिल सकती है। इसके अलावा आपको है नोट UNC कंडिशन में 400-500 रुपए क़ीमत मिल सकती है।

Leave a Comment