25 पैसे के सिक्कों की कीमत | 25 Paise coins value

25 Paise coins के सिक्के हमारे देश में काफी समय तक प्रचलन में रहे हैं। आप में से बहुत से लोगों के घरों में ऐसे 25 पैसे के सिक्के मिल भी सकते हैं, किसी पुरानी गुल्लक या अलमारी में। भारत में ऐसे सिक्कों का प्रचलन 1957 से शुरू हुआ था। ऐसे सिक्कों को प्रचलन से बाहर होने में बहुत अधिक समय नहीं बीता है। जून 2011 में 25 पैसे के ऐसे सभी सिक्कों को प्रचलन से बाहर कर दिया गया पर इन सिक्कों में अगर आपके पास कोई दुर्लभ सिक्के मिल जाएं तो आप मालामाल भी बन सकते हैं। हम यहां पर ऑनलाइन उपलब्ध जानकारी के हवाले से नहीं बल्कि आपको सच्ची जानकारी उपलब्ध कराने वाले हैं। वर्तमान में ऑनलाइन वेबसाइट्स में आपको बहुत सी गलत और भ्रामक जानकारी मिलती है जिससे आप इन सिक्कों की सही कीमत का पता नहीं कर पाते और उनमें बताई गई उनकी कीमत ही सही मान लेते हैं। जो जानकारी इस पोस्ट में आपको मिलने वाली है वह आपको इंटरनेट पर बड़ी कम ही दिखाई देगी। तो आज की इस post में हम आपको ऐसे कुछ 25 पैसे के सिक्कों के बारे में भी बताएंगे जो कि ₹20000 से ₹30000 तक की कीमत भी वर्तमान समय में रखते हैं। आज की इस पोस्ट में हम केवल आम चलन में जारी सिक्कों की ही बात करेंगे 25 पैसे के ऐसे स्मारक सिक्कों के तौर पर भी जारी हुए हैं और उनकी संख्या केवल 4 ही है। 25 Paise coins की पुरी जानकारी के पोस्ट पूरा पढ़ें

25 पैसे का इतिहास – 25 Paise coins History

भारत में सर्वप्रथम 25 पैसे के सिक्कों को 1957 में जारी किया गया था। इससे पहले हमारे देश में 1/4 रुपये (8 आना) वाले सिक्के चलाए जाते थे। एक बटा चार वाले ऐसे सिक्कों 1950 से 1956 टकसालों में बनाए गए। एक बटा चार वाले ऐसे सिक्कों को “आना प्रणाली” के अंतर्गत जारी किया जाता था। पर 1957 से 25 पैसे के ऐसे सिक्कों को डेसीमल प्रणाली के अंतर्गत जारी किया गया।

25 पैसे 1957 से 1963

1957 से 1963 के बीच ऐसे 25 पैसे के सिक्कों को जारी किया गया जिन पर 25 नए पैसे और रुपए का चौथा भाग अंकित होता था। सिक्के के अग्रभाग पर अशोक स्तंभ बनाया जाता था और उसके दाएं और बाएं और भारत और इंडिया लिखा होता था। इन सिक्कों को बनाने में निकल धातु का प्रयोग किया जाता था साथी सिक्कों का वजन 2 पॉइंट 5 ग्राम होता था और इनका व्यास 19mm रखा गया था।

इसके बाद 1964 और 1986 में भी इसी डिजाइन वाले सिक्के जारी किए गए पर अब सिक्के पर 25 नए पैसे की जगह 25 पैसे अंकित किया गया बाकी सभी चीजें पुराने सिक्के के जैसे ही रखी गई। इन सिक्कों में सबसे अच्छी कीमत आपको 1957 वाले सिक्के दिला सकते हैं जिनकी कीमत नई जैसी कंडीशन में ₹150 से ₹200 तक जा सकती है। इसके अलावा अन्य वर्षो में जारी सिक्के केवल 20 से ₹25 तक की ही कीमत रखते हैं।

इसके अलावा 1964 से 1968 के बीच जारी कीमती से को की बात करें तो इनमें कीमती सिक्के हैं 1967 के मुंबई मिंट वाले सिक्के और 1968 के कोलकाता मिंट के सिक्के 1967 वाले मुंबई मिंट वाले सिक्के की नई जैसे कंडीशन में आज के समय में वैल्यू ₹300 से 350 तक की हो सकती है। और 1968 के UNC कंडीशन वाले सिक्के की वैल्यू ₹200 से 250 तक आज के समय में जा सकती है।

25 पैसे 1972 से 1990

वर्ष 1972 में 25 पैसे के ऐसे सिक्कों के डिजाइन में परिवर्तन हुआ। और अब इन सिक्कों के डिजाइन में 25 पैसे की जगह 25 केवल अंकों में ही दर्शाया गया और पैसे हिंदी और अंग्रेजी में अंकित किया गया। सिक्के के अग्रभाग में अभी भी अशोक स्तंभ दर्शाया गया है और भारत और इंडिया लिखा गया है। इन्हें सिक्कों में बड़ा परिवर्तन इसमें इस्तेमाल की गई धातु में किया गया अब सिक्के में कॉपर और निकल की मिश्र धातु का प्रयोग होने लगा सिक्का अभी भी 2.5 ग्राम वज़न के साथ जारी किया गया। इन सिक्कों में सबसे अधिक कीमती सिक्के 1980 के मुंबई की मिंट से जारी किए गए सिक्के हैं। और ऐसे सिक्के वर्तमान समय में 20000 से 30000 या इससे भी ऊंची कीमत रखते हैं। इसके अलावा 1984 के हैदराबाद मिनट वाले सिक्के नई जैसी कंडीशन में 1000 से ₹1500 तक की कीमत के हो सकते हैं इसके अलावा 1989 के हैदराबाद मिनट वाले सिक्के नहीं सिक्कों की श्रेणी में आते हैं और वर्तमान समय में हैदराबाद बैंक वाले एसएससी के 3000 से 3500 की वैल्यू रखते हैं रखते हैं।

25 पैसे के 1988 से 2002 के बीच जारी सिक्के

1988 में 25 पैसे के सिक्के में एक बार फिर से परिवर्तन किया गया और अब इन सिक्कों में फेरिटिक स्टेनलेस स्टील का प्रयोग होने लगा था। सिक्के के डिजाइन में भी आपको अब गेंडे का चित्र बना हुआ दिखाई देता है और सिक्के के दूसरे भाग पर 25 पैसे हिंदी और अंग्रेजी में तथा भारत और इंडिया भी अंकित, आप इस पर देख सकते हैं। अशोक स्तंभ को काफी छोटे आकार में सिक्के में दर्शाया गया। सिक्के का वजन अब 2 पॉइंट 8 5 ग्राम रखा गया। इन सिक्कों को बॉम्बे कोलकाता हैदराबाद और नोएडा और इसके अलावा एक विदेशी मिंट ओटावा की मिंट से जारी किया गया। इन सिक्कों में 1992 की कोलकाता और हैदराबाद में से जारी किए गए सिक्के नहीं जैसी कंडीशन में 100 से ₹150 तक की वैल्यू रखते हैं इसके अलावा 1993 के मुंबई कोलकाता और हैदराबाद मिनट वाले सिक्के की कीमती सिक्कों की श्रेणी में आते हैं जिनमें मुंबई और कोलकाता मिनट वाले सिक्के नहीं जैसी कंडीशन में 200 से ₹250 तक की वैल्यू रखते हैं जबकि हैदराबाद मिनट वाला सिक्का इनमें से सबसे ज्यादा दुर्लभ है और इसकी जो वर्तमान समय में कीमत है वह दो हजार से पच्चीस ₹100 के बीच है इसके अलावा ऐसे सभी सिक्के ₹10 से ₹50 तक की वैल्यू में आपको मिल सकते हैं पर यह वैल्यू है नहीं जैसी कंडीशन वाले सिक्के की।

तो ये थे भारत में जारी किए गए कॉमन यानी आम चलन में जारी हुए सिक्के और उनकी कीमत के बारे में इसके अलावा 25 पैसे के कई सारे स्मारक सिक्के भी जारी हुए हैं जिनकी चर्चा हम किसी अगली पोस्ट में आपको अवश्य बताने का प्रयास करेंगे।

Leave a Comment