50 पैसे के सिक्के की क़ीमत | 50 Paise Coin Value of India

आज की इस पोस्ट में हम जानेंगे 50 पैसे के सिक्कों के बारे में। 50 पैसे के सिक्के आपने अपने बचपन में अवश्य ही चलाएं होंगे। क्या आपको पता है की सिक्के जितने पुराने होते जाते हैं उनकी क़ीमत उसी अनुपात में बढ़े ऐसा ज़रूरी नहीं, पर सिक्का अगर कम मात्रा में बना हो तो अवश्य उसकी क़ीमत बढ़ जाएगी । कई सिक्के तो ऐसे भी होते हैं जिन्हें लाखों रुपए तक में भी बेचा या नीलाम किया जाता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे सिक्कों की जानकारी देंगे जो कि भारत में कॉमन सरकुलेशन में चलाए जाते थे और इनमें से कुछ सिक्के ऐसे भी हैं जिनकी कीमत आज के समय में ₹60,000 तक पहुंच गई है। 50 Paise के सभी Coin की Value कितनी है जानने के लिए पोस्ट को पूरा पढ़ें।

50 पैसे के सिक्के 1957-1963

भारत में 50 पैसे के कई सारे सिक्के हैं जो कि आज के समय में काफी कीमती हो चुके हैं। समय के साथ लोगों में सिक्के और नोट को संग्रह करने का प्रचलन काफी बढ़ा है। इसी वजह से आज के समय में सिक्कों और नोट की कीमत भी लगातार बढ़ती जा रही है। आजाद भारत में 50 पैसे के सिक्के सबसे पहले 1957 में जारी किए गए थे।
इससे पहले 1950 में आधा रुपया या 8 आना वाले सिक्के प्रचलन में थे।
1957 में जारी किए गए 50 पैसे के सिक्कों को 50 नए पैसे बोलो गया। इसके साथ ही सिक्के पर रुपए का आधा भाग भी लिखा गया था। इन सिक्कों को 1957 से 1963 तक टकसाल में ढाला गया। सिक्कों को बनाने में निकल धातु का प्रयोग हुआ है। इन सिक्कों का वजन 5 ग्राम रखा गया और इनका जो साइज है यानी व्यास, वह 24 मिलीमीटर है।

50 paise coin value

सिक्कों के 1 भाग पर आप अशोका स्तंभ बना देख सकते हैं। और साथ ही इसके ऊपर भारत और इंडिया लिखा हुआ है। सिक्के के दूसरे भाग पर रुपए का आधा भाग और 50 नए पैसे अंकित है। सिक्के के ऊपर सिक्के के बनने का वर्ष और इसका मिंट मार्क यानी जहां इस सिक्के को ढाला गया है उसका चिन्ह बनाया गया है।
इस तरह के सिक्के आज के समय में बहुत कम ही देखने को मिलते हैं। 50 पैसे के ऐसे पुराने सिक्के आपको कॉइन कलेक्टर्स या तो अपने घर के किसी बुजुर्ग के पास मिल सकते हैं। यानी आमतौर पर ऐसे सिक्के ना के बराबर ही प्रचलन ने बचे हैं और जिन लोगों के पास भी ऐसे सिक्के हैं उन्होंने ऐसे सिक्कों को संभाल कर रखा हुआ है पर ऐसे सभी सिक्के इतने कीमती नहीं है कि आपको हजारों रुपए की कीमत दिलवा दे। इनमें 2 वर्ष के ऐसे सिक्के हैं जोकि अत्यंत दुर्लभ यानी कब मात्रा में बने थे और इसकी वजह से ऐसे सिक्के काफी महंगे हो चुके हैं और इनकी जो कीमत है वह ₹60000 तक भी जा सकती है इन सिक्कों में 1957 और 1959 के जो सिक्के हैं सबसे अधिक कीमती माने गए हैं। ऐसे सिक्के ₹50000 तक की कीमत में बिके हैं। इसके अलावा 1960 से लेकर 1963 तक के जो सिक्के हैं उनकी कीमत ₹25 से ₹120 तक जा सकती है।

Read – 1 रुपए के स्मारक सिक्के Part 1 | 1 Rupee coins value 1964-1988

50 Paise 1964 to 1971

इसके अलावा 1964 से 1971 के बीच 50 पैसे की जो भी सिक्के जारी हुए उनका डिजाइन लगभग इसी 1957 से 1963 में जारी सिक्के के जैसा आपको लग सकता है पर इसमें थोड़ा सा अंतर यहां पर है जो मैं पैसे की जगह अब 50 पैसे देवनागरी लिपि में अंकित किया जाने लगा बाकी सारी ही जो इसकी खूबियां है वह पिछले सिक्के के ही समान है यानी वजन धातु और आकार में कोई भी अंतर नहीं किया गया। इस तरह के सिक्कों की कीमत के बारे में अगर हम बात करें तो इनकी कीमत ₹30 से ₹100 तक जा सकती है जो कि इस की इसकी कंडीशन और सिक्का किस वर्ष में बना है इस बात पर निर्भर करती है।

50 Paise 1972 to 1983

50 पैसे 1972 से 1983 के बीच जारी हुए सिक्कों में काफी परिवर्तन हुआ है जिनमें सबसे बड़ा परिवर्तन सिक्के की पिछले भाग में अब 50 पैसे paise लिखा जाने लगा जबकि इससे पहले देवनागरी लिपि में “पचास पैसे” लिखा हुआ था। अब सिक्के में निकल धातु की जगह कॉपर निकल धातु का मिश्रण प्रयोग किया गया। सिक्के का आकार 24 मिलीमीटर और वजन में अभी भी यह सिक्के 5 ग्राम के बनाए गए। इन सिक्कों की ढलाई मुंबई कोलकाता और हैदराबाद की टकसाल में हुई थी। इन सिक्कों की कीमत के बारे में बात करें तो आज के समय में ऐसे सिक्के ₹5 से पंद्रह ₹1600 तक की कीमत में आपको मिल सकते हैं। इनमें ₹1600 कीमत वाला सिक्का जो है 1978 का मुंबई मिंट का सिक्का है। इसके अलावा 1973 का कोलकाता मिंट का सिक्का 1975 का हैदराबाद मिनट का सिक्का 1976 का हैदराबाद मिंट का सिक्का 1977 का हैदराबाद मिल का सिक्का 100 से ₹120 तक की वैल्यू रखता है इसके अलावा 1980 का कोलकाता मिंट का सिक्का ₹500 से ₹600 तक की कीमत नई कंडीशन में रखता। और 1983 का कोलकाता मिनट वाला सिक्का भी नई कंडीशन में ₹330 से ₹430 ₹100 तक की वैल्यू रखता है।

50 पैसे के सिक्के 1984 से 1990

1984 में 50 पैसे के नए डिजाइन वाले सिक्के जारी किए गए जिन पर काफी सुंदर डिजाइन बनी हुई थी इन सिक्कों में अभी भी कॉपर निकल धातु का प्रयोग किया गया और सिक्कों का आकार और वजन कभी भी पिछले सिक्के के समान ही है। पर इस बार अशोक स्तंभ का जो आकार है वह पहले सिक्के से थोड़ा छोटा बनाया गया है और सिक्के पर अब सत्यमेव जयते भी लिखा हुआ दिखाई देगा आपको जो पिछले सिक्के पर अंकित नहीं था। सिक्के के दूसरे भाग पर 50 पैसे और सिक्के के बनने का वर्ष और उसके नीचे सिक्के के बनने का मिनट मार्क अंकित किया गया है। इसके साथ ही सिक्के की गोलाई में आप सुंदर डिजाइन बनी हुई देख सकते हैं।

इन सिक्कों की ढलाई मुंबई कोलकाता हैदराबाद और नोएडा की टकसाल में की गई। इन सिक्कों की कीमत के बारे में अगर हम बात करें तो इनमें जो सबसे महंगे सिक्के हैं वह है 1986 के मुंबई मिंट के सिक्के। ऐसे सिक्के नहीं जैसी कंडीशन में आपको ₹6500 से ₹7000 तक की कीमत के हो सकते हैं। इसके अलावा ऐसे सिक्के फाइन से एक्स्ट्रा फाइन कंडीशन में 3000 से 3500 तक की कीमत के हो सकते हैं।

इसके अलावा 1988 का नोएडा मिनट वाला सिक्का भी नई कंडीशन में ₹6500 से ₹7000 तक की कीमत रखता है। 1989 का हैदराबाद मिंट वाला सिक्का भी एक रेयर सिक्का है। इसकी कीमत नई जैसी कंडीशन में ₹3500 से ₹4000 तक जा सकती है। वेरी फाइन से एक्स्ट्रा फाइन कंडीशन में ऐसे सिक्के आपको ₹1500 से ₹2000 तक की कीमत दिलवा सकते हैं। 1990 का मुंबई मिंट वाला सिक्का आपको नहीं जैसी कंडीशन में ₹100 तक की कीमत दिलवा सकता है। इसके अलावा जो भी सिक्के 1984 से 1990 तक जारी किए गए उनकी जो वैल्यू है वह ₹5 से शुरू होकर ₹60 तक जा सकती है।

50 पैसे के सिक्के 1988 से 2007

1988 में 50 पैसे के एकदम नए डिजाइन वाले सिक्के सामने आए और इन सिक्कों में कॉपर निकल की जगह अब इनमें stainless-steel का प्रयोग होने लगा साथ ही सिक्के का वजन और साइज भी कम कर दिया गया।
अब सिक्कों का वज़न 3.79g और आकार में सिक्का 22 मिली मीटर का है। सिक्के पर संसद भवन का चित्र और भारत का मानचित्र भी बनाया गया है। इस तरह के स्टील वाले सिक्के आज भी आपको अपने घरों में मिल जाएंगे पर इस तरह के सिक्के का प्रचलन कुछ वर्षों पहले ही लगभग बंद सा हो गया है पर 50 पैसे के ऐसे सिक्के अभी भी सरकार द्वारा बंद नहीं किए गए हैं। इस तरह के स्टील वाले सिक्कों की कीमत के बारे में बात करें तो इनमे से कुछ वर्ष और टकसाल में बनाए गए सिक्के आपको फायदा दिलवा सकते हैं। इनमें से कुछ कीमती सिक्के हैं जो कि वर्ष 1988 1992 1993 1994 1997 के सिक्के हैं। 1988 के सिक्के में सबसे कीमती सिक्का कोलकाता की मिंट से जारी हुआ सिक्का है जिसकी नई जैसी कंडीशन में वैल्यू ₹250 तक जा सकती है।

इसके बाद अगला कीमती सिक्का 1992 का कोलकाता की मिंट से जारी सिक्का है जिसकी कीमत भी ₹250 तक नई कंडीशन में हो सकती है। इसके बाद 1993 के एसएस स्टील वाले सिक्के काफी कीमती है जिनमें मुंबई कोलकाता हैदराबाद के सिक्के कीमती सिक्कों की श्रेणी में आते हैं। इसमें मुंबई और हैदराबाद मिनट वाला सिक्का नई जैसी कंडीशन में आपको ₹800 तक की कीमत का हो सकता है और कोलकाता मिंट का सिक्का ₹250 तक की कीमत का हो सकता है।
इसके अलावा 1994 का कोलकाता मिंट का सिक्का नई जैसी कंडीशन में ₹120 तक की वैल्यू रखता है। इसके अलावा 1997 के कोलकाता और हैदराबाद टकसाल से जारी सिक्के वर्तमान समय में ₹350 तक की कीमत रखते हैं। यह सारी ही कीमत नई जैसी कंडीशन यानी सर्कुलेटेड कंडीशन वाले सिक्कों की है अगर आप का सिक्का पुराना होगा तो इसकी वैल्यू उसी हिसाब से कम हो जाती है।


50 पैसे के सिक्के 2008 से 2010


2008 से 2010 के बीच 50 पैसे के नए डिजाइन के सिक्के जारी किए गए जिन पर मुट्ठी जैसी आकृति आप देख सकते हैं। इन मुठ्ठी जैसी आकृति को नृत्य मुद्रा द्वारा सिक्के पर प्रदर्शित किया गया है। इन सिक्कों की मीटिंग केवल 3 वर्षों तक ही की गई सिक्कों के आकार और वजन में पिछले सिक्के की तुलना में कोई परिवर्तन नहीं किया गया। सिक्के पर आप अशोक स्तंभ भारत इंडिया सिक्के के बनने का वर्ष और इस कमेंट मार देख सकते हैं सिक्के के दूसरी तरफ आप 50 पैसे और मुट्ठी की आकृति देख पाएंगे। इन सिक्कों में 2008 का हैदराबाद मिंट का सिक्का नई जैसी कंडीशन में 35 से ₹40 तक की वैल्यू रखता है इसके अलावा अन्य सभी सिक्कों की जो वैल्यू है वह ₹2 से ₹15 तक की हो सकती है।

50 पैसे 2011 से 2016

वर्ष 2011 मैं जारी सिक्के का डिजाइन परिवर्तित करके अब इस पर तो फूलों के चित्र बनाए गए हैं इस सिक्के में बड़ा परिवर्तन करके सिक्के का वजन और आकार दोनों ही परिवर्तित किए गए हैं अब सिक्के का वजन 2.85 ग्राम है और आकार 19 मिलीमीटर किया गया जो कि पिछले सिक्के की तुलना में कम है। इन सिक्कों में भी स्टील प्रयोग किया गया था इस डिजाइन वाले सिक्के 2016 में अंतिम बार जारी किए गए और इसके बाद अभी तक 50 पैसे की कोई भी कॉमन सरकुलेशन वाले सिक्के जारी नहीं हुए हैं। इन सिक्कों की कीमत के बारे में बात करें तो यह सिक्के कॉमन सिक्कों की श्रेणी में आते हैं और इनकी नई जैसे कंडीशन में वैल्यू ₹2 से ₹5 तक हो सकती है।

यह थी 50 पैसे के आम चलन में जारी किए गए सिक्कों की संपूर्ण जानकारी। आपके पास ऐसे कौन से 50 पैसे के सिक्के मौजूद हैं आप हमें नीचे कमेंट करके बता सकते हैं और अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो आप इस जानकारी को दूसरों के साथ शेयर भी कर सकते हैं।

Leave a Comment