Realme 10w Wireless Charger Launched In India At Rs 899 – Realme ने भारत में लॉन्च किया 10w का वायरलेस चार्जर, कीमत 899 रुपये
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 01 Aug 2020 01:21 PM IST
ख़बर सुनें
रियलमी इंडिया की साइट पर लिस्टिंग के मुताबिक यह चार्जर ग्रे कलर वेरियंट में मिलेगा। पावर के लिए इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। इसकी क्षमता 10वॉट की है। इसके अलावा इसमें क्विक चार्ज 2.0 और क्विक चार्ज 3.0 चार्जिंग अडाप्टर का भी सपोर्ट है।
We will soon introduce the 65W and 50W #realme Ultra-thin #SuperDart Chargers. More easy to carry and use. #TechTrendsetter pic.twitter.com/e6eL4OvFjx
— Madhav (@MadhavSheth1) August 1, 2020
आईफोन को चार्ज करने पर इसका आउटपुट 7.5W हो जाएगा। इस चार्जर के साथ 50 सेंटीमीटर का चार्जिंग केबल भी मिलेगा। फिलहाल इस चार्जर को कंपनी की साइट पर लिस्ट किया गया है और जल्द ही इसे अन्य ई-कॉमर्स साइट और रिटेल स्टोर पर उपलब्ध कराया जाएगा। आपको बताते चलें कि रियलमी जल्द ही भारत में 65W और 50W का अल्ट्रा थीन सुपरडर्ड चार्जर पेस करने वाली है।
Realme X50 Pro 5G में 65W SuperDart चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा Realme X2 Pro में 50W SuperDart का सपोर्ट है। पिछले महीने ही कंपनी ने 125W का UltraDART फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी पेश की है जो कि महज 20 मिनट में 4000एमएएच की बैटरी को फुल चार्ज कर सकती है।