पुराने सिक्के और नोट कैसे बेचे | Sell Old Coins & Notes

how to sell old coins in india | old coin sell | indian old coin sell

अगर आप भी पुराने सिक्के और नोटों को बेचना चाहते हैं तो इस पोस्ट में आपको एकदम सही जानकारी मिलने वाली है, क्योंकि आज हम आपको बताएँगे की ओल्ड कॉइन को बेचने का सही सारिका क्या है. आप किस प्रकार से पुराने सिक्के और नोट कैसे बेचे सकते हैं इसके लिए आपको इस पोस्ट को पूरा जरूर पढ़ना पड़ेगा ताकि आपको पूरी और संपूर्ण जानकारी मिल सके।
आज के समय में हर कोई अमीर बनना चाहता है पर पुराने सिक्के और नोटों को बेचकर अमीर बनना हर किसी के लिए आसान काम नहीं हो सकता। अगर आप भी पुराने सिक्के और नोटों को बेचकर अच्छा खासा पैसा कमाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सिक्कों और नोटों की डिटेल में सही जानकारी इकट्ठा करनी पड़ेगी तभी आप अच्छी कीमत पर इन्हें बेच पाएंगे।
आज के समय में पुराने सिक्के और नोटों को बेचना इसलिए भी कठिन काम है क्योंकि ऑनलाइन बहुत सारे फ्रॉड लोग active हैं जिनका काम आप जैसे भोले भाले लोगों को बेवकूफ बनाकर पैसे लूटना है।
तो पुराने सिक्के और नोटों को बेचने का सही तरीका क्या है चलिए जान लेते हैं।

पुराने सिक्के और नोट कैसे बेचे जा सकते हैं How Sell Old Coins

सिक्के और नोट बेचने के लिए बहुत से अलग अलग तरीके मौजूद हैं और उनमें से कुछ आसान तरीके हैं सोशल मीडिया यानी olx या quiker जैसी वेबसाइट जहां पर कोई भी जाकर अपने पुराने सिक्के और नोटों की फोटो पोस्ट कर सकता है। पर यह तरीके सफल तरीकों में नहीं आते क्योंकि ऐसे हजारों लोग रोज इन वेबसाइटों पर अपने पुराने सिक्के और नोटों की फोटो खींच कर डालते हैं पर कोई भी बायर इन से कांटेक्ट नहीं करता और जो कांटेक्ट करता भी है वह केवल फ्रॉड ही होता है।

फ्रॉड लोग इसलिए भी आप को बेवकूफ बना देते हैं क्योंकि आपको अपने सिक्के और नोट की सही कीमत का पता नहीं होता। आप में से बहुत से लोगों को लगता है कि आपके पुराने सिक्के और नोट लाखों करोड़ों की कीमत रखते हैं। और यह भ्रांति इसलिए भी पहली है कि आपने सोशल मीडिया पर पर कई सारे लोगों की वीडियो देखी है जिनमें केवल गलत जानकारी ही प्रदान की गई है। यूट्यूब पर कुछ गिने-चुने ही लोग हैं जो सही जानकारी प्रदान करते हैं। जिसमें Chiller Gyan, Iconic India, MasterJi और Indian Coin Mill जैसे YouTube चैनल प्रमुख हैं

पुराने सिक्के विदेशी ऑनलाइन पर कैसे बेचे

ऑनलाइन बहुत सी ऐसी वेबसाइट हैं विदेश में भी मौजूद है जिन पर सिक्के और नोट को बेचने व खरीदने का काम किया जाता है। इन विदेशी साईट में प्रमुख साइट हैं ebay, heritage auction और modern coin mart। इन साइटों पर सभी लोग अपने सिक्के और नोट सेल कर सकते हैं पर इसके लिए आपको उनकी नियम और शर्तें जानना पड़ेगी तो उनकी साइट पर जाकर आप इन सारी जानकारी को पढ़ सकते हैं। Ebay जैसी वेबसाइट पर दुनिया भर के लोग अपने पुराने सामान और नए सामान को सेल करते हैं। इसी के साथ दुनिया भर के पुराने सिक्के भी यहां पर सेल किए जा सकते हैं इसके लिए आपको ebay पर अपना खाता बनाना पड़ेगा और कुछ जरूरी जानकारी यहां पर देनी होगी।

इंडिया में कैसे बेचे पुराने सिक्के ऑनलाइन साइटों पर

इंडिया में OLX और Quikr और कुछ अन्य वेबसाइट मौजूद है जिन पर आप अपने पुराने सिक्कों की फोटो अपलोड कर सकते हैं इन पर आपको अपना खाता बनाना पड़ेगा आप ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर से यहां पर रजिस्टर कर सकते हैं इसके अलावा इनकी मोबाइल ऐप्स भी आपको मिल जाएंगी जिनका इस्तेमाल आप कर सकते हैं। ध्यान रहे इस तरह की भारतीय वेबसाइट पर बहुत से फ्रॉड लोग भी एक्टिव रहते हैं जो आप को बेवकूफ बनाने के लिए तैयार हैं। तो अगर आपको पुराने सिक्के और नोट खरीदने के बदले कोई आपसे पैसे की मांग करता है किसी भी प्रकार से आपको पेमेंट ऑनलाइन करने के लिए कहता है तो आपको सतर्क रहना है। किसी भी अनजान व्यक्ति को किसी भी प्रकार का पेमेंट ना करें।

पुराने सिक्के और नोट बेचें सिक्का प्रदर्शनी में

हमारे देश में बहुत सी सिक्का प्रदर्शनी का आयोजन समय-समय पर होता रहता है जहां पर देश भर से बहुत से विक्रेता और सिक्कों के खरीदार इसमें हिस्सा लेते हैं। सिक्का प्रदर्शनी में बहुत से विक्रेता अपनी नोट और सिक्कों को स्टाल लगाकर सेल करते हैं। इसके अलावा सिक्के और नोटों के लिए एल्बम और भी बहुत सी सामग्री यहां पर बेची जाती है। इन विक्रेताओं से आप संपर्क करके अपने पुराने सिक्के और कीमती नोटों को आप बेच सकते हैं। इसके लिए आपको कोई कीमती सिक्के और नोटों को ही यहां लेकर आना है जिससे आप इन को आसानी से बेच सकें। किसी भी सामान सिक्के या नोट को अगर आप यहां पर लेकर आएंगे तो यह बिल्कुल बिकेंगे नहीं।

अपने पुराने सिक्के और नोटों को ऑक्शन या नीलामी में कैसे बेचे।

अगर आपको कोई बहुत ही कीमती सिक्के और नोट मिल जाते हैं। तो आप ऐसे सिक्के और नोटों को नीलामी में बेच सकते हैं भारत में बहुत से बड़े ऑक्शन हाउस मौजूद हैं जो सिक्के और नोटों की नीलामी करते हैं। इमली नीलामियों में केवल बहुत रेयर सिक्के और नोटों की ही नीलामी की जाती है। भारत देश में टोडीवाला ऑक्शन हाउस, क्लासिकल न्यू मिस मैटिक गैलरी जैसे बड़े नीलामी करने वाले कंपनी मौजूद हैं जिनका देश में बहुत नाम है। इनकी नीलामीयों में प्राचीन काल के सिक्के भी नीलाम किए जाते हैं। जिनकी कीमत कई लाख तक जाती है।

तो यह थी जानकारी कि किस प्रकार से आप सिक्के और नोटों को बेच सकते अगर यह जानकारी आपको पसंद आए तो आप इसे दूसरे लोगों से शेयर भी जरूर करें। इसी तरह की जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारी वेबसाइट से जुड़े रहे धन्यवाद।

Leave a Comment